Saturday, September 5, 2026
HomeखेलKanpur : मेरठ और लखनऊ में खिताबी जंग कल

Kanpur : मेरठ और लखनऊ में खिताबी जंग कल

यूपी टी-20 लीग के फाइनल में मेवरिक्स दूसरे तो फॉल्कंस अपने पहले खिताब जीतने को दिखायेगी दमखम

Kanpur । यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लीग की शीर्ष दो टीमों मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस के बीच खिताबी जंग होगी। जिसमें मेरठ दूसरे तो लखनऊ की टीम अपने पहले खिताब को जीतकर इतिहास रचने के लिए उतरेगी। इन दोनों टीमों के मध्य क्वालीफायर-1 में लखनऊ को फाइनल का टिकट मिला था लेकिन मेरठ ने हारने के बाद क्वालीफायर-2 में नोएडा सुपरकिंग्स को हराकर दोबारा लखनऊ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना होगा कि रिंकू सिंह की टीम किस तरह भुवनेश्वर कुमार के फॉल्कंस का सामना करती है।

प्लेऑफ के मुकाबलों पर नजर डाले तो तीनों मैच काफी लो स्कोरिंग रहे जिसमें गेंदबाज हावी रहे। इसलिए फाइनल में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को कड़े इम्तिहान का सामना करना पड़ा।

यूपी टी-20 में पहली बार इस बार दो शहरों में प्रतियोगिता कराने पर फैसला हुआ था। पहले चरण में लखनऊ में 22 खेलने के बाद यह कानपुर पहुंची। जहां 12 मैच होने थे जिसमें फाइनल समेत सभी प्लेऑफ मैच भी शामिल थे लेकिन यहां हुई लगातार बारिश के कारण अंतिम चार मैचों को दोबारा लखनऊ शिफ्ट करना पड़ा।

लीग मैचों में दूसरे स्थान पर रहे लखनऊ ने शीर्ष मेरठ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं एलिमिनेटर में गत चैम्पियन काशी रुद्रास को नोएडा के हाथों हार मिलने से सफर थम गया। इसके बाद क्वालीफायर-2 में मेरठ ने नोएडा को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाबी हासिल की। जहां उसका सामना अब मेजबान लखनऊ से होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...