Thursday, January 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा उत्तर के 7 मंडलों से निकली तिरंगा यात्राएं

Kanpur : भाजपा उत्तर के 7 मंडलों से निकली तिरंगा यात्राएं

Kanpur । भारतीय जनता पार्टी उत्तर के 7 मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली गई।नारामऊ मंडल की तिरंगा यात्रा उत्तर अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कल्याणपुर आशा देवी मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में कार्यकर्ता और आम जनमानस भारत माता की जय के उदघोष ,वंदे मातरम,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए दोपहिया वाहनों से चल रह रहे थे ।

#kanpur

यात्रा नारामऊ,कल्याणपुर के विभिन्न रास्तों से होते हुए। देशभक्ति मय धुनों पर थिरकते हुए इंद्रा नगर होते हुए बैरी में समाप्त हुई।इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद ये तिरंगा यात्रा हमारे देश की सेना के सम्मान में निकाली जा रही है।

 

 

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित,अभिषेक पटेल, रुद्र चंदेल,अभिषेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
जनरल गंज मंडल की यात्रा भारत माता प्रतिमा तपेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बिरहाना रोड , नयागंज होते हुए घंटाघर भारत माता प्रतिमा पर समाप्त हुई।

 

 

 

यात्रा में निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे आर्य नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी,मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे,पार्षद विकास जायसवाल,आदर्श गुप्ता रोहित साहू,विवेक जायसवाल,आशीष तिवारी,हिमांशु शर्मा,अजीत सोनकर,मंजू त्रिपाठी, संतोष राठौर,आदि उपस्थित थे।

 

 

 

कलेक्टर गंज मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष रमाशंकर अग्रहरि के नेतृत्व में घंटाघर से निकाली गई।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी आज 14 मंडलों में से 7 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई है।
रायपुरवा मंडल की तिरंगा यात्रा का आयोजन शुभारंभ श्री राम चौक, भन्ननापुरवा से हुआ।

 

 

 

इस यात्रा की अगुवाई भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, आकाश शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे ने की। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से डॉ. दिवाकर मिश्रा, मुकुंद मिश्रा,धीरज मोहन पांडे, किशन शुक्ला, देवांग शर्मा, विनीत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...