Kanpur। कानपुर थ्रो बाल संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का चेयरमैन डा. रजत आदित्य दीक्षित को चुना गया। अध्यक्ष शिवराम, सचिव अनुज सिंह बनाए गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का संरक्षक बलविंदर सिंह और विनीता मेहरोत्रा को बनाया गया।
वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनिष मगन, उपाध्यक्ष आशा बक्सरे, कोषाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, सह कोषाध्यक्ष अर्पित यादव, संयुक्त सचिव अकील अहमद, विपिन सोनकर, महेश सिंह चौहान, अन्नपूर्णा, मनीषा शुक्ला को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूनम पाल, विनीता सिंह, केशव यादव, सुगम को शामिल किया गया।


