Monday, September 7, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के तीन निशानेबाजों ने बनाई...

Kanpur : राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के तीन निशानेबाजों ने बनाई जगह

Kanpur । द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के तीन निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। देहरादून में हाल ही में संपन्न हुई 45वीं नॉर्थ जोन पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में अकादमी के तेजस सिंह भदौरिया और कनिष्क श्रीवास्तव ने 400 में 357 अंक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

अकादमी के कोच अमर निगम ने बताया कि तेजस ने महज पांच महीने के अभ्यास में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि सीमित समय में खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करना उसके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। प्रतियोगिता में अकादमी की ओर से कोच अमर निगम के अलावा रोहन कुमार और इमरान खान ने भी पिस्टल वर्ग में प्रतिभाग किया।

वहीं, भोपाल की एमपी शूटिंग रेंज में 3 से 8 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अनुराधा प्रकाशगौड़ा केंचनगौद्र ने 400 में 384 अंक का शानदार स्कोर करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कोच अविरल निगम ने बताया कि अनुराधा ने महज चार महीने के प्रशिक्षण में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इसे खिलाड़ी की मेहनत और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

प्रतियोगिता में अकादमी के दो अन्य राइफल निशानेबाज कार्तिक सोलंकी और पार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में राइफल शूटिंग का अभ्यास शुरू किया है और प्रतियोगिता के जरिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिला।

कोच अमर निगम ने बताया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए अकादमी के खिलाड़ी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। खिलाड़ी पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अपने परिवार के साथ-साथ कानपुर का नाम भी रोशन करना है।
अकादमी की ट्रेजरर शुभा निगम, निदेशक शहनूर रहमान और संयुक्त निदेशक मिनी सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...