Kanpur । तेलंगाना में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन के दम पर कानपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 वर्ग के अथर्व गुप्ता और आर्यन, अंडर-17 वर्ग के देवांश शामिल हैं।
इनमें अथर्व गुप्ता और देवांश सीएसजेएमयू खो-खो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपनी प्रतिभा साबित की है। तीनों खिलाड़ियों के एसजीएफआई के लिए चयन पर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर ने खुशी जताई। एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सत्यम सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक मिश्रा, हर्ष सक्सेना और अमन सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।


