Monday, August 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : दिनदहाड़े घर में घुसे तीन बदमाश, मां-बेटे को बंधक बनाकर...

Kanpur : दिनदहाड़े घर में घुसे तीन बदमाश, मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

श्यामनगर में वारदात, बाइक सवार बदमाश नकदी और जेवर समेटकर फरार; सीसीटीवी व फोरेंसिक साक्ष्यों के सहारे जांच में जुटी पुलिस

Kanpur।  चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे को बंधक बना लिया और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार घर में उस समय 45 वर्षीय महिला और उनका 17 वर्षीय बेटा मौजूद थे। बदमाश दोनों को किचन में बंद कर घर में रखे नकदी और आभूषण समेट ले गए। कुछ देर बाद घरेलू सहायिका के पहुंचने पर दोनों बाहर निकल सके और पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का दावा है कि बदमाश करीब आठ लाख रुपये कीमत के नकदी और आभूषण ले गए हैं। इनमें कुछ कृत्रिम आभूषण भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान और उसकी वास्तविक कीमत का सत्यापन किया जा रहा है। घटना में किशोर के हाथ में मामूली चोट आई है, जबकि गंभीर मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा एसीपी, एडीसीपी और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों के आने-जाने के मार्ग का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...