Tuesday, August 25, 2026
HomeखेलKanpur : 70वीं मंडलीय विद्यालयीय हॉकी के लिए तीन जिला टीमें चयनित

Kanpur : 70वीं मंडलीय विद्यालयीय हॉकी के लिए तीन जिला टीमें चयनित

Kanpur । 70वीं मंडलीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता इटावा में छह सितंबर को आयोजित होगी। इसके लिए मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता ट्रायल हुए। इसमें शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालक, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग की जनपदीय टीमों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आजिम हुसैन ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरुआत की। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. मजीत सिंह, विकास दी​क्षित, कल्पना अग्निहोत्री, नीता त्रिपाठी, मोनिका सिंह, आयोजन सचिव सैय्यद सऊद अली आदि मौजूद रहे।

चयनित टीमें:::अंडर-17 बालक वर्ग में अरहम जाफरीन, वजान अहमद, शिवांशु कुमार, वंश, कृष्णा वर्मा, आयुष वर्मा, शिवम, उत्कर्ष प्रजापति, शुभासू कुमार, रोहन, मो. आलिफ, नावेद खान, मो. यासीन, अरसल्नान और मो. अजहर को टीम में जगह मिली।अंडर-19 बालक वर्ग में अंशु कुमार, कार्तिक, मो. उवैश अंसारी, अब्दुल लतीफ, मो. अदनान, अहमद फजील, अराफात लईक, मो. शान, मो. जैद, मो. शाद, अबू हुरैश, कार्तिकेय पाल, मो. अरशद, अरसियान अहमद, निजामुद्दीन और कार्तिक कुशवाहा चयनित किए गए।

अंडर-19 बालिका वर्ग में सेजल साहू, प्रियांशी साहू, स्वीटी गुप्ता, अनामिका यादव, एंजल साहू, खुशी कौर, तृ​प्ति वर्मा, अंजलि गोस्वामी, महक, अंशिका, पू​र्णिमा, अनन्या वाजपेयी, अनन्या दूबे, मान्या वर्मा, वैष्णवी, साक्षी, श्रेया, दिव्यांशी गुप्ता को चुना गया। अतिरिक्त ​खिलाड़ी के रूप में दृष्टि, प्रतिभा, सानिया सिंह, मिली और मुस्कान को चुना गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...