Friday, May 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : शादी के गहनों पर चोरों का हाथ साफ, दीवार काटकर...

Kanpur : शादी के गहनों पर चोरों का हाथ साफ, दीवार काटकर घर में घुसे

20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, घरवालों को भनक तक नहीं; करीबी पर शक गहराया

 

Kanpur।  गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव में चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दीवार काटकर घर के अंदर घुसे और शादी के लिए रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान पूरा परिवार घर में सोता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।पीड़ित सज्जन सिंह के मुताबिक,देर रात चोर मुख्य गेट के पास की दीवार काटकर घर में दाखिल हुए।

अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया, ताकि बाहर सो रहे लोगों को कोई शक न हो। इसके बाद बदमाशों ने कमरों और अलमारियों को खंगाला तथा शादी के लिए रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जब परिवार के लोग उठे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।परिजनों ने बताया कि रिश्तेदार शिल्पी सिंह की शादी के चलते घर में काफी मात्रा में जेवर रखे गए थे।

चोर सीधे उसी जगह पहुंचे जहां गहने रखे थे। वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को किसी करीबी या घर की जानकारी रखने वाले व्यक्ति की भूमिका होने का शक है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।इसी दौरान चोरों ने पास के एक होटल में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन होटल मालिक के जाग जाने पर बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...