Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : छक्का तो नहीं पकड़ सके लेकिन सही जवाब देकर दर्शकों...

Kanpur : छक्का तो नहीं पकड़ सके लेकिन सही जवाब देकर दर्शकों ने जीते सैकड़ो पुरस्कार

Kanpur। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का ग्रीनपार्क में आगाज काफी शानदार रहा। गत चैम्पियन काशी रुद्रास ने जहां इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर बनाया। वहीं स्टेडियम में मैच देख रहे सैकड़ों दर्शकों को ढेरों पुरस्कार भी मिले। यूपी लीग काउंसिल ने ग्रीन पार्क में होने वाले 12 मैचों के लिए लकी ड्रा समेत कई पुरस्कारों की घोषणा की थी।

जिसमें कैच पकड़ने वाले दर्शक को पांच हजार रुपए का इनाम भी शामिल था। मैच में दोनों पारियों में छक्कों की जमकर बरसात तो हुई लेकिन कोई भी दर्शक इसे लपक नहीं सका। बावजूद चेयरमैन डा.संजय कपूर समेत लीग के सदस्यों ने दीर्घाओं में जाकर दर्शकों से सवाल पूछे और सही जवाब बताने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...