Friday, July 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी-जेवर समेत आरोपी गिरफ्तार

Kanpur : चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी-जेवर समेत आरोपी गिरफ्तार

700 ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख नकद, स्कूटी और तमंचा बरामद

Kanpur। सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर अंशु पासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के करीब 700 ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपित की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंशु पासी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि अंशु पासी पर पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश के साथ पुराने मामलों में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में स्वर्ण विहार चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक आशीष, शिवम् सिंह तथा कांस्टेबल भूपेंद्र दीक्षित और निखिल राठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सतर्कता और सक्रिय कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...