Monday, September 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : छत काटकर मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों का माल पार

Kanpur : छत काटकर मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों का माल पार

पनकी में चोर समेट ले गए महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Kanpur । पनकी थाना क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल दुकान की छत पर लगी टीनशेड काटकर अंदर प्रवेश किया और महंगे मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। दुकान के रैक से कीमती स्मार्टफोन और अन्य एक्सेसरीज गायब थीं।

दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस और संदिग्ध मोबाइल लोकेशन के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...