Monday, August 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : रेकी कर बंद घरों को बनाता था निशाना, चोरी का...

Kanpur : रेकी कर बंद घरों को बनाता था निशाना, चोरी का गैंग बेनकाब

632 ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख नकद, स्कूटी और तमंचा बरामद; फरार साथियों की तलाश जारी

Kanpur । सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सदस्य अंशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632 ग्राम चांदी के जेवर, चोरी के जेवर बेचकर मिले एक लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 को सेक्टर-7, स्वर्ण जयंती विहार में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गैंग पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। घर कई दिनों से बंद मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के जेवर बेचकर मिलने वाले पैसों से गैंग के सदस्य मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का शौक पूरा करते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...