Friday, January 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : संविधान की हत्या काने वालो को न भूले देश का...

Kanpur : संविधान की हत्या काने वालो को न भूले देश का नौजवान:ओमप्रकाश धनखड़

Kanpur ।भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यहूदी आज भी अपने साथ हुए अत्याचार को नहीं भूले, उसी प्रकार भारतीय जनता को भी 26 जून 1975 की सुबह को याद रखना चाहिए, जब देश की नींद टूटी और उसे पता चला कि आपातकाल लग चुका है।

#kanpur

धनखड़ ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार ने उस दिन लिखा था – “संविधान की हत्या करने वालों को भारत के नवजवानों को नहीं भूलना चाहिए।” भारतीय जनता पार्टी उसी संकल्प के साथ इस दिन को ‘आपातकाल दिवस’ के रूप में मनाती है ताकि देश की नई पीढ़ी को बताया जा सके कि किस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी।

 

 

 

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा – “आई से इंडिया, आई से इंदिरा” बताने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती है। वही कांग्रेस जो कल तक संविधान को कुचल रही थी, आज राहुल गांधी के माध्यम से संविधान की किताब हाथ में लेकर घूम रही है और स्वयं को लोकतंत्र का रक्षक बता रही है।

 

 

 

धनखड़ ने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक नेताओं को बिना किसी अपराध के जेलों में ठूंस दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनारायण, कल्याण सिंह सहित हजारों नेताओं को मीसा और डीआईआर जैसे काले कानूनों में बंद कर दिया गया। हजारों परिवारों पर अत्याचार किए गए, बोलने की आज़ादी छीन ली गई, मीडिया पर सेंसरशिप थोप दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...