Monday, July 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : मंच पर सबसे छोटा बना सबसे बड़ा मेहमान, पहली कक्षा...

Kanpur : मंच पर सबसे छोटा बना सबसे बड़ा मेहमान, पहली कक्षा के छात्र ने किया स्मार्ट क्लास का शिलान्यास

सांसद निधि से बनेंगे आधुनिक शिक्षण कक्ष, नन्हे शिवांशु के हाथों हुआ भूमिपूजन और शिलापट्ट का अनावरण

Kanpur । परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सांसद निधि से बनने वाले स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षण कक्षों के शिलान्यास के लिए किसी मंत्री, अधिकारी या जनप्रतिनिधि को नहीं, बल्कि पहली कक्षा के छात्र कुमार शिवांशु को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस अनूठी पहल ने समारोह को खास बना दिया और बच्चों के सम्मान का प्रेरक संदेश दिया।

#kanpur

सांसद रमेश अवस्थी की मौजूदगी में नन्हे शिवांशु ने पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन किया, नारियल फोड़ा और रिमोट के जरिए शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह पल देख विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल को बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

#kanpur

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और डिजिटल संसाधनों का पूरा अधिकार है। उनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को ऐसी सुविधाओं से जोड़ना है, जहां बच्चे स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट और आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर बच्चे को समान अवसर मिलेंगे।

#kanpur

इस अवसर पर सांसद ने मुख्य अतिथि बने छात्र कुमार शिवांशु को विद्यालयी बैग और शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सांसद पहले भी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध करा चुके हैं और अब सांसद निधि से आधुनिक शिक्षण कक्ष व स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी होगी तथा विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति भी बढ़ेगी।इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. गिरीश मिश्रा, प्रधानाचार्य राजन लाल, संजय दुबे, देवी दीन वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीराम सविता, हरिश्चंद्र कुरील, उपेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र बाजपेई, अनसनी निषाद, संदीप पांडेय और अभिभावक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...