Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : स्पेशल ओलंपिक में यूपी टीम की दमदार उड़ान, 7 स्वर्ण...

Kanpur : स्पेशल ओलंपिक में यूपी टीम की दमदार उड़ान, 7 स्वर्ण सहित 18 पदक जीतकर रचा इतिहास

Kanpur ।  स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो से सात फरवरी तक रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक समेत 18 पदक जीते।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री संदीप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, ट्रेनिंग इंचार्ज मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल और सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने टीम की इस उपलिब्ध पर टीम के सीनियर कोच सत्येंद्र सिंह यादव, संदीप पाल, खुशी सिंह, अक्षिता तोमर व राजवती व खिलाड़ियों को संघ ने बधाई दी।
परिणाम::::

बालक वर्ग में लालचंद्र ने 1500मी. दौड़ और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। अंकुश ने 50मी. और 100मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मयंक चौबे ने लॉन्ग जंप और रुद्रांश शर्मा ने स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्लोक ने 800मी. दौड़ में स्वर्ण पदक और 400मी. दौड़ में रजत पदक जीता।

कानपुर के युवराज चौरसिया ने 200मी. दौड़ में रजत और लॉन्ग जंप में कांस्य पदक, धीरेश ने 800मी. दौड़ में रजत व 400मी. दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। आदित्य प्रताप सिंह ने शॉटपुट में रजत पदक, तनिष्क ने 200मी. दौड़ में रजत और अक्षय शर्मा ने 3000मी. दौड़ में कांस्य पदक जीता।

तनिष्क गौतम ने 200मी. दौड़ में रजत और लॉन्ग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
बालिका वर्ग में चेरी सिंह ने 200मी. दौड़ में स्वर्ण पदक और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...