Friday, August 28, 2026
HomeखेलKanpur : काशी-नोएडा की भिड़ंत से होगा ग्रीन पार्क में यूपी लीग...

Kanpur : काशी-नोएडा की भिड़ंत से होगा ग्रीन पार्क में यूपी लीग का आगाज

प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने उतरेंगी दोनों टीमें, सायं 7.30 बजे से शुरू होगा मैच

Kanpur । यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का दूसरा चरण शुक्रवार से ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। जहां गत चैम्पियन काशी रुद्रास का सामना नोएडा सुपरकिंग्स से होगा। लखनऊ में खेले गये पहले चरण के 22 मुकाबलों में मेरठ मेवरिक्स अजेय रहते हुए सात मैचों में सात जीत हासिल कर पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुका है। वहीं शेष पांच टीमें अभी भी अपनी सीट पक्की करने के लिए ग्रीन पार्क में पूरा दमखम झोंकने को तैयार है। सभी टीमों को दस लीग मैच खेलने हैं, जिसमें काशी की टीम आठ मैचों में तीन में जीत हासिल कर छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

वहीं नोएडा सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है। दोनों ही टीमें अब ग्रीन पार्क में बचे हुए मुकाबलों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने की हर संभव कोशिश करेंगी।

ग्रीन पार्क में होने वाले लीग के शेष 12 मुकाबलों के लिए काली मिट्टी से बनी तीन पिचों को तैयार किया गया है। पांच, छह और सात नम्बर की यह सभी पिचे बल्लेबाजों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। पिच क्यूरेटर भूपेंद्र ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है, यहां सभी मैचों में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। कल होने वाले मुकाबले को देखा जाये तो गत चैम्पियन काशी का इस सीजन में सफर कुछ खास नहीं रहा है। कानपुर में ही दस दिवसीय शिविर लगाने के बाद टीम लखनऊ में खेली। जहां वह आठ मैचों में केवल तीन में ही जीत दर्ज कर पायी है और प्लेऑफ में जगह बनाने को जूझ रही है। हालांकि टीम में साहब युवराज सिंह ने बल्ले और अटल बिहारी राय ने गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी है। दोनों ही खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल हैं। उधर नॉकआउट में जगह बनाने से एक कदम दूर खड़ी नोएडा की टीम की बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी बनी है।

हालांकि नमन तिवारी ने गेंदबाजी से विरोधियों को हौंसले पस्त करने का काम किया है। लिहाजा शुक्रवार को होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम बन चुका है और पिच व मौसम को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलने के पूरे आसार है।

बारिश डाल सकती है मैच में खलल
मैदान 45 मिनट में तैयार करने का दावा

कानपुर। दो साल बाद ग्रीनपार्क एक बार फिर यूपी टी-20 लीग की मेजबानी को सज-धजकर तैयार हो चुका है। दूधिया रोशनी में मैदान की चमक देखने लायक है। हालांकि पिछले तीन दिनों से शहर में हो रही लगातार बारिश से आयोजकों के माथे पर पसीना जरूर आने लगा है। लखनऊ में हुए 22 मुकाबलों में भी कई बार बारिश ने बाधा डाली लेकिन वहां मैदान में लगे अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम से कोई भी मैच रद नहीं हुआ।

अब यूपीसीए के अधिकारी यहां भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी मैच रद न हो। चूकि यहां सभी प्लेऑफ व फाइनल मुकाबला होना है, इस लिहाज से मैदान में आठ मड पंप लगवाये गये हैं, जिससे मैदान में पानी को तुरंत निकाला जा सके। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद इसका सफल ट्रायल भी किया गया। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद हम 45 मिनट में मैच को दोबारा शुरू कर देंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...