मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : टीएसएच में ईडब्ल्यूएस बच्चों का खेल ट्रायल सम्पन्न, 256 प्रतिभागियों ने दिखाई खेल क्षमता
खेल

Kanpur : टीएसएच में ईडब्ल्यूएस बच्चों का खेल ट्रायल सम्पन्न, 256 प्रतिभागियों ने दिखाई खेल क्षमता

Akash Chaudhary

Kanpur। नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों के लिए ट्रायल शुक्रवार को हुआ।ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का मूल्यांकन किया गया।नगर निगम को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कुल 424 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमे सत्यापन बाद 256 बच्चों को ट्रायल में शामिल किया गया।

 

ट्रायल में सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट हुआ, इसके बाद दोपहर 12 बजे से इंडिविजुअल स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट के माध्यम से बच्चों की दक्षता परखी गई। वैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वाडो समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों किया।

 

ट्रायल प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता मुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। ट्रायल के वाद चयनित बच्चों की सूची 3 जनवरी को जारी की जाएगी। चयनित प्रतिभागियो को 4 जनवरी तक मेडिकल (फिट-डेबिट) सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। फिर इंडब्ल्यूएस खिलाडियों के प्रशिक्षण का सालचा वैच 5 जनवरी सोमवार से टीएसएच में आरंभ होगा