Kanpur। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 27 से 30 मार्च तक द्वितीय मिनी अंडर-10 और अंडर-13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर देहात के होनहार तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात से अंडर-10 वर्ग के रिकर्व राउंड में अद्वैत सिंह सुरमनी हिस्सा लेंगे।
वहीं अंडर-13 वर्ग में रिकर्व राउंड में अभिनव नंदा, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में आरवी बाजपेई और अदिति यादव प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगी।संघ के सचिव अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे और उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, अमित झा, छविलाल यादव, सुमित कुमार, ईशांत, अजय प्रताप सिंह, अनूप अग्निहोत्री, प्रशांत गुप्ता समेत अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


