Tuesday, July 7, 2026
HomeखेलKanpur : 12 जुलाई को होगा कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग का दूसरा...

Kanpur : 12 जुलाई को होगा कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग का दूसरा ट्रायल

 

पी रोड स्थित हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में जुटेंगे खिलाड़ी, कानपुर मंडल के खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

Kanpur।  कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे चरण का ट्रायल 12 जुलाई को सुबह 10 बजे हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज, पी रोड में आयोजित होगा। ट्रायल में प्रदेश भर के उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया है। वहीं, कानपुर मंडल के ऐसे खिलाड़ी, जो अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे भी 12 जुलाई से पहले पंजीकरण कर ट्रायल में शामिल हो सकेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन लीग की विभिन्न टीमों के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों को समय से पहले मैदान पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी आनंद कुमार से मोबाइल नंबर 8299832630 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, चयन बोर्ड के चेयरमैन शिवलाल यादव तथा टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन महेश चंद्र झा की देखरेख में कराया जाएगा।उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...