Kanpur। राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 अप्रैल तक राजस्थान के उदयपुर में होगा। इसमें देश के 25 राज्यों के खिलाड़ियों के उप्र के महिला और पुरुष वर्ग से 53 पावर लिफ्टर बाजुओं का दम दिखाएंगे। वहीं, डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ी उप्र की टीम से हिस्सा लेंगे। उप्र की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि विष्णुपुरी में संपन्न हुई प्रतियोगिता से उप्र की टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उप्र की टीम में कानपुर के साथ लखनऊ, बरेली, हापुड़, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने बाजुओं का दम दिखाकर उप्र की टीम में जगह पक्की की है।
पावर लिफ्टिंग टीम में पुरुष वर्ग से कुलदीप शर्मा, आलोक चौरसिया, अशोक मौर्य, प्रिंस, प्रत्यूष राठौर, शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पांडेय, ऋषभ जायसवाल, मनीष, आशीष कुमार, विराट बाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा, उत्कर्ष पांडे, श्रेयांश सिंह, आदित्य प्रकाश, दिव्यांशु दुबे, मनोज कुमार सैनी, अभय राठौर, आकाश वर्मा, आनंद कुमार, आर्यन प्रजापति, अंशु माला, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा राव, रविंद्र सिंह चौहान, उद्देश्य सोनकर, मयंक गुप्ता, समीर सिंह, उत्कर्ष सोनकर, अल्तमश आलम, आर्यन, क्षितिज वर्मा, प्रखर गुप्ता, अंश रावत, हिमांशु प्रजापति, विनायक पांडेय का चयन हुआ है। महिला वर्ग से उप्र की टीम में ओजल बाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल, आभा शर्मा ने जगह बनाई।
उप्र की डेडलिफ्टिंग टीम :
ओपन डेडलिफ्ट (पुरुष वर्ग) में कुश चतुर्वेदी, अशोक मौर्य, कुलदीप शर्मा, कुणाल गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, तरुण वर्मा, सुजीत, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल वाजपेई, सिद्धार्थ भास्कर, आशीष कुमार, विजय त्रिवेदी, नागेंद्र प्रताप, हिमांशु निगम, मयंक गुप्ता, विराट बाजपेई, मनोज कुमार सैनी, समीर सिंह कुशवाहा, दिव्यांशु दुबे तथा महिला वर्ग में स्नेहा कनौजिया, अवंतिका, साधना, ओजल बाजपेई, कामिनी सिंह, संध्या, सिया यादव, सपना भारती, रेशमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, आभा शर्मा प्रतिभाग करेंगी।


