Wednesday, June 24, 2026
HomeखेलKanpur : द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स और ओजी हूपर्स बने चैंपियन

Kanpur : द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स और ओजी हूपर्स बने चैंपियन

Kanpur। कोयलानगर ​स्थित गुरु हरराय स्कूल में तीन दिवसीय तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को अंडर-14, 17, 19 बालक व बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स, ओजी हूपर्स ने ​खिताब अपने नाम किया।

बालिका वर्ग के परिणाम:::अंडर-14 में द पैराडॉक्स ने खिताब जीता, जबकि टीम बैलिस्टिक उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में हूप हसलर्स विजेता और टीम धुरंधर उपविजेता बनी। अंडर-19 वर्ग का खिताब ओजी हूपर्स ने अपने नाम किया, जबकि रेबल हूपर्स दूसरे स्थान पर रही। सीनियर महिला वर्ग में बीजी ने सीएसजेएमयू को 7-6 से हराकर ट्रॉफी जीती।

बालक वर्ग के परिणाम:::अंडर-14 वर्ग में सीएसजेएमयू सब-जूनियर विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-17 में चिंटल्स यूथ ने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि क्लच स्क्वाड उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में क्वीन हंटर्स ने चैंपियन बना और जीएचए हूपर्स उपविजेता रही।

समापन पर सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन चौधरी मोहित यादव, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन इन्द्र मोहन रोहतगी और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरएस बेदी ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...