Friday, August 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : प्रतिभा...

Kanpur : विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : प्रतिभा शुक्ला

विस्थापित परिवारों के संघर्ष को किया नमन, परिजनों का सम्मान

Kanpur ।  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 1947 के विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं।

#kanpur

विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ अभिनव जे जैन मौजूद रहे।अतिथियों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राजकीय अभिलेखागार की ओर से लगाई गई दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी देखी।

#kanpur

प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुए दंगों, पलायन और शरणार्थियों की पीड़ा से जुड़े अभिलेख और तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। लघु फिल्म के माध्यम से विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की कठिनाइयों को दर्शाया गया।

#kanpur

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह केवल भूभाग का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों परिवारों को उनकी जड़ों और अपनों से अलग करने वाली त्रासदी थी। विस्थापितों का संघर्ष और धैर्य देश के लिए प्रेरणा है। इतिहास से सीख लेकर सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता मजबूत करनी होगी।

#kanpur

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विभाजन में लाखों लोगों ने असहनीय कष्ट झेले। उनके त्याग और साहस को याद करना सभी का दायित्व है। नीलिमा कटियार ने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की मानवीय पीड़ा से परिचित कराना जरूरी है। अरुण पाठक ने विस्थापितों के संघर्ष को नमन किया।

#kanpur

कार्यक्रम में विभाजन प्रभावित परिवारों से जुड़े सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, बाबा मोहन सिंह, गुरमीत सिंह, महेश मेघानी, लक्ष्मण दास अमरनानी, नरेश टेकवानी, दिलीप बालानी, कुलदीप पारवानी, मनोहर शादीजा, खूबचंद खट्टर और किसन जागरणी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इतिहास को याद रखने का उद्देश्य ऐसी त्रासदी दोबारा न होने देने के लिए समाज को सजग करना है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...