Sunday, September 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : 1281 बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश

Kanpur : 1281 बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश

गोविंद नगर में बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण, युवाओं-महिलाओं और छात्रों ने लिया हिस्सा

Kanpur । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश रविवार को कानपुर में बूथ स्तर तक पहुंचा। भाजपा कानपुर उत्तर जिले के सभी 1281 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया गया, जहां युवाओं, महिलाओं और छात्रों की खास मौजूदगी रही।

गोविंद नगर में आयोजित लाइव कनेक्ट कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी मानवेंद्र सिंह व सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी व नीलिमा कटियार, आदित्य त्रिवेदी, वीरेंद्र तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होते ही कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पूरे ध्यान से कार्यक्रम सुना। महिलाओं और छात्रों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का रूप दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सामने लाया जाता है।

बूथ स्तर तक पहुंचा संवाद
कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कानपुर उत्तर जिले में पहले से तैयारियां की गई थीं। सभी 1281 बूथों पर बूथ समितियों के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी ‘मन की बात’ सुनी।
कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 243 पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम सुना। इसके बाद बूथ समिति की बैठक कर गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक संतोष सिंह, बूथ अध्यक्ष विजय दूबे समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी के बूथ संख्या 223 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 1281 बूथों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।

Previous article

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...