ग्रीन पार्क और कमला क्लब में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क और कमला क्लब में आयोजित हाई परफार्मेंस कैंप आगामी सत्र के लिए बेहतर विकल्प बन गया है। जहां पर खेलकर जूनियर वर्ग से अंडर-16 और अंडर-19 तथा सीनियर टीम के लिए खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हाई परफार्मेंस कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यूपीसीए के आगामी सत्र के लिए बेहतर विकल्प बनेगा।
बुधवार को ग्रीन पार्क में सीनियर टीम और कमला क्लब में जूनियर खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। कैंप के कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि हाई परफार्मेंस कैंप खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का सर्वश्रेष्ठ मंच है। यहां पर प्रतिभा दिखाकर कई खिलाड़ी उप्र की टीम के ट्रायल और कैंप का हिस्सा बन सकते हैं।
उप्र टीम के लिए कई बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे। जो भविष्य में प्रदेश की टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं। यूपीसीए का हाई परफार्मेंस कैंप जिलों के होनहार खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।


