Friday, July 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : पहली ही बारिश में डूबा कानपुर, सड़क धंसी, दीवार गिरी,...

Kanpur : पहली ही बारिश में डूबा कानपुर, सड़क धंसी, दीवार गिरी, जगह-जगह थमा शहर

80 फीट रोड पर सड़क में फंसी कार, मकराबर्टगंज में बाउंड्री वॉल ढही, वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से लगा जाम

Kanpur।  मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश में सड़कें धंस गईं, कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को घंटों जाम व परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुए हादसों ने नगर निगम और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।

#kanpur
Oplus_0

सबसे गंभीर मामला 80 फीट रोड पर सामने आया, जहां सड़क अचानक धंस गई और एक कार गड्ढे में फंस गई। घटना के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं डफरिन अस्पताल के बाहर भी सड़क धंसने से एक अन्य कार गड्ढे में फंस गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

#kanpur

मकराबर्टगंज स्थित भार्गव ट्रस्ट की बाउंड्री वॉल लगातार बारिश के बीच भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में कई कारें दब गईं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।

#kanpur

सर्वोदय नगर की मॉडल रोड पहली ही बारिश में तालाब में बदल गई। सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में फंस गए। दूसरी ओर वीआईपी रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर नगर निगम और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पेड़ हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।

#kanpurपहली ही बारिश में सड़क धंसने, जलभराव और दीवार गिरने जैसी घटनाओं ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता और मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोल दी।

#kanpur
Oplus_0

शहरवासियों का कहना है कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली बारिश में ही व्यवस्थाएं जवाब दे देती हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...