Wednesday, September 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्कूलों के ऊपर मंडरा रहा बिजली लाइनों का खतरा होगा...

Kanpur : स्कूलों के ऊपर मंडरा रहा बिजली लाइनों का खतरा होगा खत्म

पहले चरण में 93 विद्यालय चिह्नित, एचटी-एलटी लाइनें होंगी निश्शुल्क शिफ्ट

Kanpur। विद्यालय परिसरों से होकर गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों का खतरा अब खत्म होगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में पहले चरण में 93 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इन स्कूलों से गुजर रही बिजली लाइनों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिह्नित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय परिसर, भवन, खेल मैदान अथवा अन्य स्थान से गुजर रही विद्युत लाइनें विद्यार्थियों के लिए जोखिम का कारण बन सकती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में ऐसी एचटी व एलटी लाइनों को निश्शुल्क स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में करीब 134 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों में स्थलीय सत्यापन कर यह देखा जाए कि कहीं परिसर या खेल मैदान से विद्युत लाइन तो नहीं गुजर रही है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर समयबद्ध तरीके से लाइन स्थानांतरण की कार्रवाई की जाए।

डीएम ने संबंधित विभागों को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, केस्को और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय बनाकर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि उनके क्षेत्र में किसी विद्यालय से एचटी या एलटी लाइन गुजर रही हो तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दें, ताकि सत्यापन के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन समेत केस्को, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...