Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : शहर के छोटे कराटे स्टार्स ने दिखाई जबरदस्त फाइटिंग क्षमता

Kanpur : शहर के छोटे कराटे स्टार्स ने दिखाई जबरदस्त फाइटिंग क्षमता

Kanpur । शोतोकॉन स्कूल कराटे डी एसोसिएयशन ऑफ इंडिया की ओर से स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में शनिवार को आठवीं जिला कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन फाइट के माध्मय से करके पदक जीते। यह जानकारी एसोसिएशन के विजय कुमार ने दी।

#kanpur

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुप पचौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में काता की पांच वर्ष वर्ग अनन्या गुप्ता स्वर्ण, तन्वी रजत व मेहर कांस्य रहीं। कुमिते की पांच वर्ष वर्ग में अनन्या स्वर्ण, तन्वी ने रजत और आर्या ने कांस्य पदक जीता। काता की छह वर्ष वर्ग रिझा सरवगी ने स्वर्ण जीता।

कुमिते वर्ग में आयुष व गना ने स्वर्ण पदक जीता। काता की सात वर्ष वर्ग में अभि प्रताप सिंह ने स्वर्ण व कुमिते में अलहम व उत्कर्ष ने स्वर्ण जीता। महिला वर्ग काता में आरुषि ने स्वर्ण पदक जीता, 16-17 वर्ष वर्ग की काता में अमरीश व अंशिका कुशवाहा ने स्वर्ण पदक जीता। कुमिते में स्पोर्ट्स हब के जुनैद ने स्वर्ण पदक जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...