Kanpur । केरल के त्रिवेंद्रम में केवीएस नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुई। इसमें केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर के सूरज कटिहार ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। सूरज ने हाई जंप में 1.78 मीटर की ऊँची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं 4×100 मीटर रिले में भी कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।
जिला एथलेटिक संघ के सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी दिनेश भदोरिया ने बताया कि सूरज डीपीएस कल्याणपुर की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
पिता श्रवण कुमार किसान हैं और माता संगीता गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर केवीएस आईआईटी के प्राचार्य रवीश चंद्र मिश्रा, प्रशिक्षिका वंदना सिंह राठौर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।


