Kanpur ।राष्ट्रीय संस्था शोतोकान कराटे क्लासेज आफ इंडिया के कराटे कोच अनन्या पाल और सुमित शर्मा ने निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से हुई दिल्ली में हुई परीक्षा में देशभर के कराटे कोच ने हिस्सा लिया। इसमें कराटे कौशल के चलते अनन्या और सुमित ने सफलता हासिल की।
अकादमी के मुख्य कोच राज प्रताप सिंह ने बताया कि सिहान विजय कुमार ने परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए शहर के उभरते हुए निर्णायक को बैच पहनाया। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर कराटे खेल को खूब पसंद किया जा रहा है। आत्मरक्षा के लिए भी कराटे खेल अब हर किसी की पहली पसंद बन रहा है।
शहर के कराटे खिलाड़ी कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फलक पर पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। अब निर्णायक भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर की शान बढ़ाएंगे। अनन्या और सुमित की उपलब्धि पर अकादमी की प्रमुख आकांक्षा, हेमलता, मोहित ने उन्हें सम्मानित किया।

