Kanpur । दिवसीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस व ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशिप का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में पावर हब टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में अभिषेक कटियार, दिव्यांशु, आलोक, पियूष और तनवीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में रिया सिंह को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
दूसरे दिन 74 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की स्पर्धाओं में सब-जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ, अगम, पियूष, इंद्र प्रताप, प्रथम, अमन, विराज और तैय्यब विजेता रहे। शिव कुमार, गगनदीप और लक्ष्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आलोक, अभिषेक, वल्लभ और रुद्राक्ष ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित व पुल्कित उपविजेता और उमेश व अभिषेक विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजबीर, अभिषेक और आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। संजय और अभिषेक विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विराज और अश्विन तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर वर्ग में रोहित और सोनू विजेता बने, वहीं रविंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बेंच प्रेस स्पर्धा में अमन, अगम, पियूष, अर्जुन, आयुष, रुद्राक्ष, आदित्य और रोहित ने स्वर्ण पदक जीते। विराज और विराज सिंह उपविजेता रहे, जबकि अक्षय, गगनदीप, अमन और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। ओपन डेड लिफ्ट में रोहित, अभिषेक, पियूष और रुद्राक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। अक्षय, अभिषेक विश्वकर्मा और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजबीर, शहाबुद्दीन और अशरफ तीसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनूप पचौरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, आभा शर्मा, गुरुबीर सिंह, जितेंद्र, शिबली, सौम्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।


