Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : रिटायर्ड जेई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

Kanpur : रिटायर्ड जेई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

शव बंद कमरे में बेड पर पड़ा मिला

Kanpur । थाना जाजमऊ क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार को सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई विजय कुमार घोष (62) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।आर्यनगर के रहने वाले विजय कुमार घोष का शव उनके जाजमऊ स्थित घर के बंद कमरे में बेड पर पड़ा मिला। बहन कल्पना घोष को अंदर से आवाज नहीं आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। मौके पर दुर्गंध के कारण शव की हालत विघटित (सड़ा-गला) थी।

बड़े भाई रमाकांत घोष ने बताया कि विजय कुमार घोष 2022 में रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी पूर्णिमा अधिकारी (रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी) और दो बेटियां रुद्राणी (24) व ब्राह्मणी (20) बनारस में रहती हैं। रमाकांत ने बताया कि नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कई बार कॉल करने पर भी विजय का नंबर बंद रहा।

छोटी बहन कल्पना घोष ने बताया कि वह 10-15 दिन में एक बार हालचाल लेने आती थीं। 25 दिसंबर से विजय का फोन बंद था और घर के बाहर ताला लटका दिखता था। गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना दी गई। जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!