Monday, January 19, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 22 जनवरी को होगाआगमन,भव्य स्वागत की...

Kanpur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 22 जनवरी को होगाआगमन,भव्य स्वागत की तैयारी

Kanpur । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 22 जनवरी को प्रस्तावित आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से सोमवार सर्किट हाउस में एक वृहत तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं स्वागत व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

#kanpur

बैठक में स्वागत कार्यक्रम से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह तय किया गया कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम आगमन है, जिसे हर दृष्टि से ऐतिहासिक बनाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि रोड शो के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करेंगे और संगठन की एकजुटता एवं ऊर्जा का संदेश देंगे।

इससे पूर्व प्रातः 9 बजे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने जाजमऊ से लेकर कानपुर यूनिवर्सिटी तक प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर सामाजिक महापुरुषों के नाम से भव्य तोरण द्वार लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्वागत के लिए अलग-अलग चौराहों एवं तिराहों की जिम्मेदारी सौंपी गई।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि महानगर के दो दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

जाजमऊ से लालबंगला, पंडित होटल, कैंट, नरोना चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बजरिया से दाईं ओर मुड़कर ईदगाह, हर्षनगर, मोतीझील गोल चौराहा, रावतपुर होते हुए श्री कानपुर यूनिवर्सिटी तक के मार्ग का निरीक्षण कर प्रत्येक बिंदु पर स्वागत व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

सर्किट हाउस में आयोजित मुख्य बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे,पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता,सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी,नीलिमा कटियार,सुरेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित व्यवस्था में लगे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

युवा मोर्चा नरोना चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष का करेगा भव्य स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील साहू ने क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को भव्य बनाने के लिए एक अलग बैठक आयोजित की। बैठक में मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा द्वारा नरोना चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई।युवा मोर्चा की बैठक में अमित बाथम, खेमराज शर्मा,सचिन शुक्ला,मनीष बाजपेई,शिवांग मिश्र,अंकित गुप्ता, प्रवेश कटियार,रविन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...