Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : दीक्षित की बल्लेबाजी, यादव की गेंदबाजी से ओलंपिक क्लब ने...

Kanpur : दीक्षित की बल्लेबाजी, यादव की गेंदबाजी से ओलंपिक क्लब ने चित्रा को दी करारी हार

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में ओलंपिक क्लब ने चित्रा एकेडमी को 177 रन से पराजित किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 253 रन बनाए। टीम की ओर से प्रितेश दीक्षित ने 130 रन, सुसंस्कृत सिंह ने 47 व लक्ष्य यादव ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन यादव ने तीन व अशोक सविता ने दो को आउट किया।

जवाब में चित्रा एकेडमी की पूरी टीम घातक गेंदबाजी के आगे 21.1 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन यादव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने चार, पीयूष पाल ने तीन व राज कटियार ने दो को आउट किया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...