Tuesday, August 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी, जीआरपी ने...

Kanpur : डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी, जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कानपुर सेंट्रल पर मिली 16 वर्षीय किशोरी, सकुशल परिजनों को सौंपा

Kanpur । परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में जीआरपी ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर और यात्री प्रतीक्षालय में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक प्लेटफॉर्म पर किशोरी अकेली बैठी दिखाई दी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम (बदला हुआ नाम) मुस्कान बताया। वह औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहा की रहने वाली थी।
किशोरी ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल आई थी और कानपुर सेंट्रल पहुंच गई। जीआरपी ने उसे महिला हेल्प डेस्क पर सुरक्षित बैठाया और उचित माध्यम से उसके पिता अशोक कुमार समेत परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने जीआरपी टीम का आभार जताया। पुलिस की तत्परता की परिजनों ने सराहना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...