Kanpur । पीएसआईटी में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2K26 के अंतिम दिन सोमवार को फाइनल मैच हुए। पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. मन मोहन शुक्ला समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे खो-खो प्रतियोगिता के परिणाम छात्रा वर्ग में टीम अपूर्वा ने विजेता का खिताब जीता। टीम में अपूर्वा पांडेय, अध्या अग्रवाल, युविका शुक्ला, अविका, वैष्णवी, संभवी, दिशा, शालिनी, कनिष्का, त्रिशा और आरुषि शामिल रहीं। शैडो कैट्स प्रथम रनर-अप तथा चेज़र द्वितीय रनर-अप रही।
छात्र वर्ग में टीम स्पार्टन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के सदस्य नितिन पाल, अभय सिंह, आयुष कुमार, माही पांडेय, अंशुमान, अविनेश, अखिल, अर्घदीप और आर्यवीर रहे। पाइरेट्स टीम प्रथम रनर-अप और एलीट चेज़र्स द्वितीय रनर-अप रही। कबड्डी प्रतियोगिता कबड्डी में टीम यश विजेता रही। टीम में प्रियंश तिवारी, हिमांशु सिंह, यश यादव, रुद्रेश तिवारी, आदित्य पटेल, सूर्यांश तिवारी, सूर्यांश सिंह, तनमय तिवारी, अनन्व्या मिश्रा और हर्षित सिंह शामिल रहे। जितेंद्र टीम प्रथम रनर-अप और प्रांजुल टीम द्वितीय रनर-अप रही।
वॉलीबॉल (गर्ल्स) में वॉलीबॉल छात्रा वर्ग में टीम वैशर्ष ने खिताब अपने नाम किया। टीम के सदस्य महिमा चंदेल, नंदिनी सिंह रावत, आर्या सिंह, आकांक्षा त्रिपाठी, पायल जायसवाल, प्रांशी, मुस्कान वर्मा, कानन बरनवाल और अर्चना रहीं। ब्लेज टीम उपविजेता रही। थ्रो इवेंट्स के परिणाम::: गर्ल्स गोला फेंक: प्रियां दुबे प्रथम, अस्मिता द्वितीय, पायल जायसवाल तृतीय। गर्ल्स डिस्कस थ्रो: अंशिका रैकवार प्रथम, ऋश्विन कौर द्वितीय, तान्या राठौर तृतीय। बॉयज गोला फेंक: अभिषेक सिंह प्रथम, प्रियंश श्रीवास्तव द्वितीय, प्रखर यादव तृतीय। बॉयज डिस्कस थ्रो: आनंद राज शुक्ला प्रथम, विशाल कुमार शर्मा द्वितीय, प्रियंश श्रीवास्तव तृतीय।

