Monday, April 13, 2026
HomeखेलKanpur : आयुष और त्रिभुवन की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम विजयी

Kanpur : आयुष और त्रिभुवन की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम विजयी

Kanpur। कानपुर क्रिकेट लीग टी-20 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में ब्लू वारियर्स और क्रेजी रेंजर्स एकादश ने जीत हासिल की। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में नाइट एकादश ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 133 रन बनाए। इसमें मनीष ने 33 और चंद्रभान ने 27 रन का योगदान दिया।

ब्लू वारियर्स के गेंदबाज हसन ने चार और राहुल ने दो विकेट लिए। जवाब में ब्लू वारियर्स ने लक्ष्य को 13वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में 76 रन बनाने वाले त्रिभुवन दीक्षित मैन आफ द मैच चुने गए।

लीग के दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल एकादश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में क्रेजी रेंजर्स एकादश ने लक्ष्य को 20वें ओवर में 157 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में 88 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले आयुष को अर्धशतकीय पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!