Friday, April 17, 2026
HomeखेलKanpur : टीसीपीएल: ऐटएक्स चेंजर्स और ब्लू वर्ल्ड की शानदार जीत

Kanpur : टीसीपीएल: ऐटएक्स चेंजर्स और ब्लू वर्ल्ड की शानदार जीत

Kanpur। टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) के पहले मैच में ऐटएक्स चेंजर्स ने सिंघवानी सिंघम्स को 68 रन से हराया। दूसरे मैच में ब्लू वर्ल्ड ने सरीन मोटर्स रामबाग को सात विकेट से पराजित किया।
आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए पहले मैच में ऐटएक्स चेंजर्स की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए।
टीम से विकास पटेल ने 59 रन की पारी खेली। जवाब में सिंघवानी सिंघम्स की पूरी टीम 15 ओवर में 105 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच विकास पटेल को चुना गया। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में सरीन मोटर्स रामबाग ने 15 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में ब्लू वर्ल्ड की टीम ने 9 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मुनार ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!