Monday, February 23, 2026
HomeखेलKanpur : वार्षिक खेलकूद समारोह में प्रतिभाओं की चमक, शॉटपुट में रेहान-अंशिका...

Kanpur : वार्षिक खेलकूद समारोह में प्रतिभाओं की चमक, शॉटपुट में रेहान-अंशिका ने मारी बाजी

Kanpur ।डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में वार्षिक खेलकूद समारोह आवेग-2026 का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीपीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व संस्थान के पूर्व छात्र विजय शर्मा, केस्को के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रभव हरीत और निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने किया। तीन दिन चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शॉटपुट थ्रो के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में रेहान और बालिका वर्ग में अंशिका चैम्पियन बनी।

एआईटीडी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के अलावा एचबीटीयू, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), केआईटी और उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) आदि के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने कहा कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भागीदारी लेने से ही सर्वांगीण विकास होता है। खेल के माध्यम से छात्रों को अनुशासन, टीम भावना, एकाग्रता की भी सीख मिलती है।

पहले दिन हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें शॉटपुट थ्रो के बालक वर्ग में एचबीटीयू के रेहान प्रथम, यूपीटीटीआई के तुषार द्वितीय और एआईटीडी के प्रशांत पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में एआईटीडी की अंशिका प्रथम, संस्थान की ही रिचा द्वितीय और यूपीटीटीआई की माधुरी तृतीय स्थान पर रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...