Kanpur। यूपीसीए प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाजों की खोज के लिए टैलेंट स्पीड हंट का आयोजन करने जा रहा है। इसके जरिये 16 से 24 साल के तेज गेंदबाजों की रफ्तार को परखा जाएगा और सबसे तेज गेंदबाजों को यूपीसीए ट्रायल, कैंप और टीम का हिस्सा बनाएगा।
उप्र क्रिकेट की ओर से जल्द ही टैलेंट स्पीड हंट के सेंटर और तिथियों की घोषणा कर करीब एक हजार से ज्यादा युवा और सबसे तेज गेंदबाजों की रफ्तार को मौका देगा। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि आगामी सत्र के लिए महिला, पुरुष और जूनियर टीम के लिए बेहतर और तेज रफ्तार वाले गेंदबाज की खोज के लिए यूपीसीए हंट का आयोजन करने जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से तेज गेंदबाज शामिल होंगे और अपनी रफ्तार दिखाकर उप्र टीम की राह बनाएंगे।
—-


