Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलKanpur : प्रतिभा की तलाश शुरू, 5 जुलाई को खो-खो ट्रायल

Kanpur : प्रतिभा की तलाश शुरू, 5 जुलाई को खो-खो ट्रायल

 

Kanpur। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग 2026 के प्रथम चरण के ट्रायल का आयोजन 5 जुलाई 2026 को पी रोड ​स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। ट्रायल दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि चयन प्रक्रिया की निगरानी कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में करेंगे। प्रथम चरण के ट्रायल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को 30 जून तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी आयोजन प्रमुख आनंद कुमार (8299832630), अभिमन्यु सिंह (9336262728) तथा आयोजन सचिव रोहित सोनकर (7905312516) से संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...