Kanpur । ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी व पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 29 से 31 मई तक हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। इसमें कानपुर की टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम बुधवार को कानपुर सेंट्रल से रवाना हुई।
कानपुर से चयनित खिलाड़ियों में अथर्व, तेजस्वी, रिजक, अनिरुद्ध, दिव्यांश, शिवशांत, अमृत्य, ऋषभ, आराध्या, श्रेष्ठ दीक्षित, अद्विका राणा और अद्विक विश्वकर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, राम गोपाल बाजपेई, धर्मेश कुमार, आयुष मिश्रा, पवन सूर्यवंशी, सोनाली बिष्ट, अरुण सोनकर, शिल्पी बाजपेई ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही एसोसिएशन पदाधिकारियों ने टीम के कोच कपिल दुबे और सतीश कुमार को खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर बधाई दी।


