Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur : 12 अप्रैल को होगा ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

Kanpur : 12 अप्रैल को होगा ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

 

Kanpur ।ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट 12 अप्रैल को
कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। सिविल लाइंस ​स्थित बिशप वेस्ट कॉट स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी।

इस टेस्ट में एसोसिएशन से पंजीकृत विभिन्न संस्थानों के लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या नैंसी एलिस कच्छप होंगी। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का मूल्यांकन अनुभवी प्रशिक्षकों व पर्यवेक्षकों की देखरेख में किया जाएगा।

इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट सहित पर्यवेक्षक के रूप में दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, अतुल दुबे, धर्मेश कुमार, आयुष मिश्रा मौजूद रहेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!