Thursday, April 16, 2026
HomeखेलKanpur : सैयद मुश्ताक अली टी-20: यूपी की धमाकेदार जीत, जम्मू–कश्मीर को...

Kanpur : सैयद मुश्ताक अली टी-20: यूपी की धमाकेदार जीत, जम्मू–कश्मीर को 109 रन से हराया

Kanpur । बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने जम्मू–कश्मीर पर धमाकेदार जीत दर्ज की। यूपी ने यह मुकाबला 109 रन से जीतकर एलीट ग्रुप-बी में लगातार दूसरी जीत हासिल की और आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुँच गया।

कोलकाता के जेयू सेकेंड कैंपस मैदान पर खेले गए इस मैच में यूपी के बल्लेबाजों ने मजबूत प्रदर्शन किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यन जुरैल ने पिछले मैच की फॉर्म जारी रखते हुए 40 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के व चार चौके शामिल रहे। कप्तान करण शर्मा ने 32 रन और समीर रिज़वी ने 30 रन का योगदान दिया।

ऑलराउंडर प्रशांतवीर ने मात्र 10 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। निर्धारित 20 ओवरों में यूपी ने 6 विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में जम्मू–कश्मीर की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट जबकि आकिब नवी, युद्धवीर सिंह और एम. अश्विन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू–कश्मीर की टीम यूपी की धारदार गेंदबाजी के सामने 15.3 ओवर में केवल 84 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कामरान इकबाल ने 20 रन और एम. अज़ीज़ ने 16 रन बनाए। यूपी से गेंदबाजी करते हुए प्रशांतवीर और विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि सुनील कुमार ने दो और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!