Friday, April 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : सूर्य रथ निकला, अब हर घर तक पहुंचेगी सोलर योजना

Kanpur : सूर्य रथ निकला, अब हर घर तक पहुंचेगी सोलर योजना

Kanpur । शहर में सोमवार को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करेगा। इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना और आम नागरिकों तक इसकी पहुंच आसान बनाना है।

कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलिमा कटियार और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए जरूरी बताया।

परियोजना अधिकारी राकेश पाण्डेय ने बताया कि सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के तहत घर-घर संपर्क अभियान, डिजिटल प्रचार और जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इससे अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकेंगे और अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

‘सूर्य रथ’ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी संबंधी जानकारी देगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सोलर वेंडर और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!