Monday, June 22, 2026
HomeखेलKanpur : सीपीएल में सुपर किंग्स, आरवीएस और रॉयल किंग्स एकादश की...

Kanpur : सीपीएल में सुपर किंग्स, आरवीएस और रॉयल किंग्स एकादश की जीत

Kanpur। चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में सुपर किग्स, आरवीएस और रायल किंग्स एकादश ने जीत हासिल की। मंटोरा मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में पहले खेलते हुए श्वास एकादश ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में रायल किंग्स ने 33वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। रायल किंग्स की ओर से चार विकेट लेकर युवराज सिंह चौहान मैन आफ द मैच चुने गए।

#kanpur

मंधना स्थित चंद्रा मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवीएस एकादश ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सुयश ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ आशीष ने 47 रन बनाकर दिया। जवाब में मिडवे एकादश ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना सका।

दीपक की शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। सधी गेंदबाजी के चलते आरवीएस एकादश ने मुकाबले को अपने नाम किया। मैच में 37 रन और चार विकेट लेने वाले आयुष मैन आफ द मैच चुने गए।

लीग के तीसरे मुकाबले में जेएमडी एकादश के 201 रनों के जवाब में कलावती सुपर किंग्स ने 33.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबले में जीत हासिल की। इस मुकाबले में 30 रन और तीन विकेट लेकर सोम कटियार मैन आफ द मैच चुने गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...