Monday, March 30, 2026
HomeखेलKanpur : पहले दिन सुपर किंग्स हावी, केएसपीएल की धीमी शुरुआत

Kanpur : पहले दिन सुपर किंग्स हावी, केएसपीएल की धीमी शुरुआत

Kanpur। राष्ट्रीय मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे मुकाबले में कलावती सुपर किंग्स ने नौ विकेट पर 307 रन पर पारी घोषित की। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएसपीएल एकादश ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर केएसपीएल अभी भी सुपर किंग्स ने 259 रन पीछे चल रहा है। अब दूसरे दिन केएसपीएल पारी की बढ़त को खत्म करने उतरेगी।

सोमवार को किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में कलावती सुपर किंग्स ने 66 ओवर में नौ विकेट पर 307 रन पर पारी की घोषित की। सुपर किंग्स को सलामी बल्लेबाज आरुष (66) और सुयश (66) की पारियों ने मजबूत किया। मध्यक्रम में सचिन (36), विनायक (25), हार्दिक (29) ने भी बल्ले से योगदान दिया। गेंदबाजी में केएसपीएल के मान्विक ने चार और तरुण ने दो विकेट झटके।

जवाब में पहली पारी में केएसपीएल ने 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। उत्कर्ष (39) और अव्युक्त (0) पर डटे हुए हैं। शाश्वत तीन रन बनाकर मीशम का शिकार हुए। मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के संयोजक अंश तिवारी ने बताया कि शहर के युवा खिलाड़ी मल्टी डे क्रिकेट के मंच पर खुद को साबित कर रहे हैं। पहली बार मिले दो दिवसीय मुकाबलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा दिख रही है। यह प्रतिभावान खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उप्र क्रिकेट के ट्रायल का हिस्सा बनेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...