Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : सुनील श्रीवास्तव बने यूपी स्पोर्ट्स कराटे रेफरी कमीशन के सदस्य

Kanpur : सुनील श्रीवास्तव बने यूपी स्पोर्ट्स कराटे रेफरी कमीशन के सदस्य

Kanpur । उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ने कराटे खेल के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए आल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव को रेफरी कमीशन का सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन व मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल, संस्था के महासचिव अमित गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि सुनील श्रीवास्तव का अनुभव और समर्पण प्रदेश में कराटे खेल को नई दिशा देगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सुनील श्रीवास्तव आगामी मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे चैंपियनशिप और भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जज और रेफरी की अहम भूमिका निभाएंगे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...