– कर्मकांड व संगीत विभाग के आचार्यों द्वारा किया गया संगीतमय सुंदरकांड
Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 61वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर परिसर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर कांड का संगीतबद्ध पाठ किया गया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। दीन दयाल शोध केंद्र, कर्मकांड के सहायक आचार्य डॉ श्रवण कुमार द्विवेदी व संगीत विभाग से सहायक आचार्य सतीश के नेतृत्व में आचार्यों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।

संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर विनय. कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस पर हुए इस कार्यक्रम से सभी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे इसके लिए सभी को पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हो सत्य और सकारात्मक कर्म के मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में आरती हुई।
इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री विशेश्वर महादेव मंदिर समिति के पंकज मिश्रा, चंद्रिका त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, विजय त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।


