Thursday, July 2, 2026
HomeखेलKanpur : निशाने पर सफलता: कानपुर के शूटर्स ने स्टेट चैंपियनशिप में...

Kanpur : निशाने पर सफलता: कानपुर के शूटर्स ने स्टेट चैंपियनशिप में बटोरे 12 पदक

Kanpur। 49वीं उप्र स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली की डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुआ। इसमें शहर की द परफेक्ट रायफल शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने चार रजत और आठ कांस्य पदक पर निशाना साधा। चैंपियनशिप में प्रदेश भर के शूटर्स के बीच 30 प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई हुए।

कोच अमर निगम ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप में संगीता सिंह ने 10 मीटर रायफल के सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक जीता। अपूर्वा कटियार ने 10 मीटर पैरा रायफल प्रोन पोजीशन और स्टैडिंग पोजीशन में रजत पदक पर निशाना साधा।

वहीं, आर्यन यादव ने 10 मीटर पैरा एयर पिस्टल वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार टीम स्पर्धा में 50 मीटर पिस्टल वर्ग में अविरल, अंकित, समीर ने कांस्य और 10 मीटर एयर रायफल जूनियर वर्ग में समन्यू, कृष्णांश, संस्कार ने कांस्य पदक हासिल किया।

10 मीटर एयर रायफल जूनियर महिला वर्ग में अनुराधा व अंजलि ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। स्टेट चैंपियनशिप में स्कोरिंग पाेजीशन हासिल कर 30 शूटर्स प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जो प्री नेशनल से नेशनल की जगह पक्की करने उतरेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...