Sunday, September 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : :छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ, जिम्मेदारियों का किया...

Kanpur : :छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ, जिम्मेदारियों का किया निर्वहन

पब्लिक स्कूल में हुआ अलंकरण समारोह, प्रधानाचार्या ने पदाधिकारियों को पहनाए बैज

Kanpur ।  एनएलके पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या पल्लवी चंद्रा ने छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

हेड बॉय राघवेंद्र नारायण सिंह और हेड गर्ल श्रुति प्रजापति ने नेतृत्व की कमान संभाली। रेड हाउस की कैप्टन गर्विता जायसवाल व वाइस कैप्टन अंश कुमार, ब्लू हाउस की कैप्टन जिज्ञासा द्विवेदी व वाइस कैप्टन दक्षिता साहू, ग्रीन हाउस की कैप्टन अनुष्का व वाइस कैप्टन विहान पांडेय तथा येलो हाउस की कैप्टन नित्या निषाद व वाइस कैप्टन आकाश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्पोर्ट्स कैप्टन सोम गुप्ता बनाए गए।

प्रधानाचार्या ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में उप-प्रधानाचार्या नेहा मेहरोत्रा व मोना सभरवाल, विद्यालय समन्वयक यशी दीक्षित, काजल मिश्रा व ज्योति पांडेय, स्कूल एडमिन आनंद कुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...